श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को प्रतिष्ठित जियारत महबूब-उल-आलम शेख हमजा मकदूमी के प्रबंधक पीरजादा कुतुब उद्दीन मकदूमी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में दोनों ने दिवंगत को एक सम्मानित धार्मिक हस्ती के रूप में वर्णित किया जिन्होंने अपना पूरा जीवन इस प्रतिष्ठित दरगाह की सेवा और श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार विशेष रूप से उनके पुत्र पीरजादा शब्बीर अहमद मकदूमी के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। ब्यूरो