फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डोगरीपोरा में नशे में मिला व्यक्ति, टीएचसी टेस्ट पॉजिटिव आने पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अवंतिपोरा। पुलिस ने डोगरीपोरा में झेलम बांध के पास गश्त के दौरान नशे की हालत में पाए गए एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस पोस्ट रेशीपोरा की टीम जिसका नेतृत्व इंचार्ज एसआई मेहराज-उद-दीन कर रहे थे, ने उक्त व्यक्ति को नशे की हालत में पाया। पुलिस मेडिकल जांच के लिए उसे पीएचसी पांजगाम ले गई। यूरिन ड्रग स्क्रीनिंग टेस्ट में टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल (टीएचसी) पॉजिटिव पाया गया, जो भांग/गांजे में पाया जाने वाला एक साइकोएक्टिव पदार्थ है। आरोपी की पहचान इम्तियाज अहमद डार निवासी सैयद रहमानिया आस्तान, लाम, निशात के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना अवंतिपोरा में एफआईआर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें