श्रीनगर। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर निगरानी केंद्र के कामकाज का आकलन करने के लिए एकीकृत कमान नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) श्रीनगर का दौरा किया। दौरे के दौरान मंडलायुक्त ने यात्रा शिविरों और मार्गों के दृश्यों की बिना रुकावट के स्ट्रीमिंग देखी। उन्होंने डेटा संकलन के अलावा जमीनी सेवाओं, लॉजिस्टिक्स और आवश्यक वस्तुओं के बारे में विभाग-वार जानकारी की उपलब्धता का आकलन किया। इस अवसर पर बोलते हुए मंडलायुक्त ने सफल यात्रा संचालन के लिए एजेंसियों के सामूहिक प्रयासों के अंतर-विभागीय समन्वय और तालमेल के लिए आईसीसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कैमरा नेटवर्क मौसम की अनिश्चितताओं के दौरान संदेशों के त्वरित प्रसार और उचित कार्रवाई करने में प्रशासन की मदद करता है।