श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की ओर से ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव कुमार शुक्ला के संरक्षण तथा शाजिया तबस्सुम, सदस्य सचिव, जम्मू कश्मीर लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की देखरेख में जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी श्रीनगर ने गिरफ्तारी से पहले, गिरफ्तारी और रिमांड के चरण में न्याय तक पहुंच विषय पर यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम कराया। इसका उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रक्रिया के दौरान कानूनी सुरक्षा उपायों, संवैधानिक अधिकारों और प्रक्रियात्मक निष्पक्षता के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इस प्रोग्राम में श्रीनगर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हक नवाज जरगर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सांविधानिक निर्देशों, कानूनी सुरक्षा उपायों और मानवाधिकार मानकों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया। संवाद