डीजीपी नलिन प्रभात ने किया आईजीपी कश्मीर कार्यालय का दौरा। स्रोत पुलिस
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर जोन के कार्यालय का दौरा किया। इस दौरे में उनके साथ विशेष पुलिस महानिदेशक (समन्वय) एसजेएम गिलानी भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने घाटी भर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुलिसिंग प्रणाली को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कश्मीर जोन पुलिस के उत्कृष्ट कार्यों, अटूट समर्पण और पेशेवर प्रतिबद्धता की जमकर सराहना की। वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा परिदृश्य का जायजा लेते हुए पुलिस बल के जवानों व अधिकारियों के मनोबल को बढ़ाया और भविष्य में भी आम नागरिकों की सुरक्षा व शांति बहाली के लिए इसी निष्ठा व सतर्कता के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिए। ब्यूरो