शोपियां। नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को सिंदू शरमल इलाके में अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। अधिकारियों ने बताया कि एक विशेष सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान आरोपी खाजिर मोहम्मद भट निवासी सिंदू शरमल की जमीन पर अफीम की खेती पाई गई। पुलिस ने मौके पर ही अवैध फसल को नष्ट कर दिया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद