फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सोपोर में जंगली भांग के पौधे किए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। नशे की जड़ों पर प्रहार करते हुए सोपोर पुलिस ने 100 दिवसीय नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस पोस्ट पुटखा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले चूरा गांव में उगे जंगली भांग के पौधों को नष्ट कर दिया। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि चूरा गांव में बड़े पैमाने पर जंगली भांग उगी हुई है। इसके बाद पुलिस, एक्साइज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया। टीम ने पूरे इलाके में फैले जंगली भांग के पौधों की पहचान की और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने आगे की जांच के लिए नमूने भी इकट्ठा कर जब्त किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें