बारामुला। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों में जंगली भांग नष्ट करने का अभियान तेज कर दिया है। अभियान के दौरान पुलिस की ओर से ट्विन्स ब्रिज उरूसा से लोअर उरूसा तक सड़क किनारे करीब एक कनाल जमीन पर फैले जंगली भांग के पौधे नष्ट किए गए। वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गोशबुग के आसपास भी लगी जंगली भांग को नष्ट करने के लिए मुहिम चलाई गई। भांग के पौधे नष्ट करने के साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों को नशीले पदार्थों के नुकसान और नशे के खिलाफ सामुदायिक भागीदारी के महत्व के बारे में जागरूक किया। संवाद