श्रीनगर। शहर के डाउनटाउन क्षेत्र के नौहट्टा इलाके में बुधवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव उसके घर पर मिला। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान शेख कॉलोनी, कनी दीवार के निवासी के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद नौहट्टा से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सूत्रों ने बताया कि मृतक अपने घर में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद