कुपवाड़ा। बाहरी राज्य से रोजी-रोटी कमाने के लिए आया एक मजदूर सोमवार को चोटीपोरा में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में अपने कमरे में मृत पाया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक एक फैक्टरी में काम करता था लेकिन जब सुबह उसके साथियों ने देखा कि फूल मोहम्मद (65) निवासी बिहार काम पर नहीं आया तो उसके कमरे में जाकर देखा। वह कमरे में मृत पड़ा था। उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। संवाद