फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुपवाड़ा में पेड़ से लटका मिला पूर्व सैनिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को एक सेवानिवृत्त सैनिक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। अधिकारियों के अनुसार जिले के हंदवाड़ा इलाके के हचमर्ग गांव के रहने वाले रिटायर्ड सैनिक रियाज अहमद बदाना (45) का शव उनके घर के पास के जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने शव को नीचे उतारा, जिसके बाद उसे मेडिकल-लीगल औपचारिकताओं के लिए भेज दिया गया। अधिकारियों ने आगे बताया कि इसको लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें