फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पुलवामा में टेंट के अंदर मिला राजोरी के युवक का शव, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। जिले के डेरी इलाके में सोमवार को एक टेंट के अंदर राजोरी निवासी एक युवक का शव मिला। एक अधिकारी ने बताया कि शव लकड़ी के बीम से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी-चिकित्सा औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक की पहचान इम्तियाज हुसैन चीची के रूप में हुई है। वह राजोरी का रहने वाला था और मौजूदा समय में पुलवामा के डेरी में रह रहा था। वहीं पुलिस ने मौत के सही कारण और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए बीएनएसएस की धारा 194 के तहत जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें