श्रीनगर। शहर के गोकदल इलाके में बसंत बाग के पास झेलम नदी से रविवार शाम को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम ने नदी से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान अयाज अहमद के रूप में हुई है जो श्रीनगर के गोकदल के पास बसंत बाग का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो