फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सफाई सुधार वाली परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामूला। डीसी कार्यालय परिसर में वीरवार को उपायुक्त मिंगा शेरपा ने स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों ने जिले भर में चल रहे कार्यों और परियोजनाओं की मौजूदा समय की स्थिति के बारे में जानकारी दी। डीसी ने उन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जो पहले ही टेंडर किए जा चुके हैं या आवंटित किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि ये परियोजनाएं आगामी सप्ताह के भीतर जमीन स्तर पर शुरू की जाएं। उन्होंने दो टूक कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और साफ-सफाई सुधार वाली परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें