फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीसी कुपवाड़ा ने सर्दियों की तैयारी की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। डीसी श्रीकांत सूसे ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ताकि मौसम की चेतावनी और बर्फबारी की भविष्यवाणी के मद्देनजर जिले की तैयारियों की समीक्षा की जा सके। बैठक में एडीसी कुपवाड़ा गुलजार अहमद खान, एडीसी हंदवाड़ा जावेद नसीम मसूदी, एसीआर, एसडीएम लोलाब, ओसी बीकन व तहसीलदारों के साथ-साथ आरएंडबी, पीएमजीएसवाई, केपीडीसीएल, एमईडी, नगर पालिका समितियां, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने डीसी को बताया कि सर्दियों की स्टॉकिंग और आवश्यक आपूर्ति के संबंध में फूड एंड सप्लाई विभाग ने विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्याप्त चावल, चीनी, आटा और ईंधन एलपीजी का स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। अधिकारियों का कहना था कि कठोर सर्दियों के दौरान लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें