बांदीपोरा में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त। स्रोत प्रशासन
बांदीपोरा। डीसी इंदु कंवल चिब ने शनिवार को सुमलार और अरागम गांवों का दौरा किया और क्षेत्र में जारी प्रस्तावित विकास पहलों की स्थिति की समीक्षा की। सुमलार गांव के दौरे के दौरान डीसी ने रिसीविंग स्टेशन स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि चयन और संबंधित जमीनी आवश्यकताओं का मूल्यांकन किया। उन्होंने परियोजना की सुचारु और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के बीच समय पर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं डीसी ने अरागम बुक गांव का दौरा किया और प्रगति का जायजा लिया। वहीं डीसी ने कहा कि गांव की प्राकृतिक सुंदरता आगंतुकों के लिए शांत और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करती है। इस अवसर पर डीसी ने अब तक किए गए प्रयासों की सराहना की और अरगाम को ज्ञान, संस्कृति और साहित्यिक सहभागिता का केंद्र बनाने के प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। संवाद