फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मिशन युवा के तहत 271 मामलों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। उपायुक्त बांदीपोरा इंदु कंवल चिब ने वीरवार को मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें मिशन युवा के तहत प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा और मूल्यांकन किया गया। बैठक के दौरान कुल 295 मामलों को समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया गया। गहन जांच और विस्तृत चर्चा के बाद 271 मामलों को योजना के तहत स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में जिले में मिशन युवा की समग्र प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिसमें प्राप्त आवेदनों की स्थिति, बैंकों को भेजे गए मामलों, स्वीकृत मामलों तथा अन्य कार्यान्वयन पहलुओं पर चर्चा की गई, ताकि कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें