बांदीपोरा। बांदीपोरा की डिप्टी कमिश्नर इंदु कंवल चिब ने शुक्रवार को सुंबल के डाक बंगला में एक विशेष जनता दरबार आयोजित किया। इसमें सोनावरी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल, ट्रेड फेडरेशन के सदस्य, सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि, पीआरआई सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। जनता दरबार के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों द्वारा उठाई गई शिकायतों को सुना और संबंधित विभागों के समन्वय से समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। संवाद