श्रीनगर। बडगाम के उपायुक्त डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट ने सोमवार को पंडित कॉलोनी, शेखपोरा बडगाम का दौरा किया। पंडित कॉलोनी शेखपोरा के सदस्यों द्वारा आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दे उठाए गए जिन्हें डीसी ने धैर्यपूर्वक सुना। शेखपोरा ट्रांजिट-कैंप वेलफेयर कमेटी के सदस्यों से बातचीत करते हुए डीसी को विभिन्न नागरिक, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से संबंधित चिंताओं की जानकारी दी गई, जिनमें क्षतिग्रस्त ट्रेंच मैनहोल और कवर की मरम्मत एवं प्रतिस्थापन, नई लो टेंशन इलेक्ट्रिक लाइनों के साथ स्ट्रीट लाइटिंग का विस्तार शामिल हैं। डीसी ने मौके पर ही कुछ शिकायतों का निवारण किया और निवासियों को आश्वासन दिया कि उठाई गई सभी वास्तविक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। संवाद