श्रीनगर। जिले में 14 अप्रैल को मनाए जाने वाले बैसाखी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को कार्यालय के मीटिंग हॉल में उपायुक्त अक्षय लाबरू ने बैठक की। उपायुक्त ने जिले में त्योहार के सुचारू और निर्बाध आयोजन के लिए संबंधित विभागों और गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा की जा रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षित पेयजल, बिजली की निर्बाध आपूर्ति, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता उपायों, सुचारू परिवहन, पर्याप्त पार्किंग सुविधाओं और अन्य संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में काफी पहले से ही बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों से यह भी कहा कि वे गुरुद्वारा छठी पातशाही (बगात बरज़ुल्ला), एचएमटी और शहर के अन्य प्रमुख गुरुद्वारों के अंदर और आसपास उचित स्वच्छता सुनिश्चित करें। संवाद