फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। उपायुक्त गांदरबल जतिन किशोर ने रविवार को क्लॉक टावर दुदेरहामा से पैडल फॉर मानसबल साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सरकार के महत्वाकांक्षी सुशासन सप्ताह-2025 कार्यक्रम के तहत चल रहे ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का हिस्सा है। यह साइकिल रैली जिला प्रशासन गांदरबल और वुलर-मानसबल विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित की गई थी जिसका उद्देश्य जन संपर्क को मजबूत करना, नागरिक भागीदारी बढ़ाना तथा सुशासन के मुख्य उद्देश्यों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। साथ ही, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना भी इसका लक्ष्य था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें