बांदीपोरा में कंप्यूटर कोर्स के बाद दिए गए प्रमाणपत्र। स्रोत सीआरपीएफ
बांदीपोरा। सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जारी गरीब छात्रों के लिए आयोजित 30 दिन का निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स वीरवार को सुंबल में समाप्त हुआ। कोर्स रिजनाना बीएड कॉलेज आशाम में आयोजित किया गया। इस कोर्स में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कई छात्रों ने भाग लिया और महीने भर के कार्यक्रम के दौरान बुनियादी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहीं समापन समारोह में प्रतिभागियों में प्रमाण पत्र वितरित किए गए। छात्रों ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सीआरपीएफ को धन्यवाद ज्ञापित किया। संवाद