फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गांदरबल में दवा की दुकानों पर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। नशा मुक्त भारत अभियान और मुहिम के तहत नशे के दुरुपयोग और अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए गांदरबल पुलिस ने सोमवार को जिलेभर में केमिस्ट और मेडिकल दुकानों पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि आदत डालने वाली दवाइयां बिना वैध डॉक्टर पर्ची के न बेची जाएं और सभी जरूरी दस्तावेज सरकारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक सही तरीके से रखे जाएं। निरीक्षण के दौरान मेडिकल शॉप मालिकों को किसी भी तरह के नियम उल्लंघन पर सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही उन्हें दवाइयों की बिक्री में नैतिक मानकों और तय नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें