श्रीनगर। श्रीनगर के छानपोरा इलाके में मंगलवार को मानसिक तौर पर अस्वस्थ व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सोमवार को हुआ। घायल व्यक्ति को तुरंत श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती किया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई। थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। संवाद