श्रीनगर। कीट प्रबंधन पर मानव संसाधन विकास की ओर से वीरवार को केंद्र ऑफ एक्सीलेंस जावूरा में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। यह कार्यक्रम केंद्रीय समेकित कीट प्रबंधन केंद्र श्रीनगर की ओर से राज्य बागवानी विभाग कश्मीर के सहयोग से आयोजित किया गया। इस मौके पर संयुक्त अब्दुल हमीद भट मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर उनके साथ इकबाल अहमद वफाई फार्म मैनेजर राजबाग उपस्थित थे। संवाद