श्रीनगर। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान को आगे बढ़ाते हुए बडगाम पुलिस ने मौचवा इलाके में रविवार को एक आरेापी तस्कर को गिरफ्तार किया। उससे भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से लगभग 5.726 किलोग्राम अर्ध-पिसी चरस बरामद की गई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी उमर फारूक निवासी शलबुग, क्रालपोरा के खिलाफ थाना चाडूरा में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद