श्रीनगर। बडगाम को हाल ही में हुए उपचुनाव के संचालन में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ जिला चुनाव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल ने कन्वेंशन सेंटर जम्मू में हुए एक समारोह में प्रदान किया। जिले को पारदर्शी, शांतिपूर्ण, मतदाता-अनुकूल चुनाव प्रबंधन, चुनावी अखंडता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने और सभी हितधारकों के बीच निर्बाध समन्वय के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट, जिला चुनाव अधिकारी बडगाम ने यह पुरस्कार टीम बडगाम और अन्य सभी हितधारकों को समर्पित किया। संवाद