बडगाम में रामसर साइट का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त। संवाद
श्रीनगर। बडगाम के उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट ने रविवार को रामसर साइट होकरसर वेटलैंड का अवलोकन किया। इसका उद्देश्य राजस्व और उससे जुड़े विभागों की ओर से किए जा रहे सीमांकन के कार्यों का जायजा लेना था। इस दौरान उपायुक्त ने मैदान पर सीमांकन के कामों का जायजा लिया और चहारदीवारी के पिलर लगाने और इन्हें बढ़ाने की समीक्षा की। अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि सीमांकन का एक बड़ा हिस्सा पूरा हो गया है। इसमें वेटलैंड की बाउंड्री को साफ तौर पर मार्क करने और सुरक्षित करने के लिए कई चयनित जगहों पर बाउंड्री पिलर लगाए जा रहे हैं। संवाद