बांदीपोरा। ब्लॉक बैंकूट के पंचायती राज कॉन्फ्रेंस के सदस्यों ने संगठन के पदाधिकारियों को उनका कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने पर सम्मानित करने के लिए सोमवार को समारोह आयोजित किया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. गुलाम मुस्तफा खान, महासचिव गुलाम मोइद उद्दीन राथर, चीफ कन्वीनर अब्दुल गनी वानी और सचिव बशीर अहमद बाबा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने इलाके में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को सुलझाने में लीडरशिप के समर्पण और प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत सभी सम्मानित प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न दिए गए। संवाद