फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ने दी प्रकाश पर्व की बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भाजपा नेता और प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने सोमवार को प्रकाश पर्व पर जम्मू-कश्मीर के सिख समुदाय को हार्दिक बधाई दी। अपने संदेश में उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करते देते हुए उन्हें दूरदर्शी सुधारक, साहस, बलिदान और करुणा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का संदेश आज के समय में भी बहुत प्रासंगिक है जो समाज को नेकी, एकता और अन्याय के खिलाफ निडर विरोध की ओर मार्गदर्शन करता है। उन्होंने प्रार्थना की कि यह पवित्र अवसर जम्मू-कश्मीर में शांति, सद्भाव और समृद्धि लाए और सभी समुदायों के बीच भाईचारे और आपसी सम्मान के बंधन को मजबूत करे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें