श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से सोमवार को जम्मू-कश्मीर की युवा भाजपा नेता और अंतरराष्ट्रीय मामलों व संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि सहर खान ने मुलाकात की। सहर खान ने एलजी को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की बैठकों और सतत विकास लक्ष्यों एसडीजी पर केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय संवादों में अपनी भागीदारी के दौरान हुई प्रमुख चर्चाओं और नीति सिफारिशों की एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। वहीं शोपियां के खिलाड़ी और युवा कार्यकर्ता जुनैद शफी ने भी उपराज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने जिले में नशे के दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई को मजबूत करने से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उपराज्यपाल के समक्ष रखे।