बांदीपोरा में भाजपा की बैठक। संवाद
बांदीपोरा। भाजपा ने सोमवार को क्षेत्र के अपने पार्टी मुख्यालय में संगठनात्मक मामलों और आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए बैठक की। बैठक में कई वरिष्ठ पार्टी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी सदस्य नसीर अहमद लोन ने की। वहीं बैठक में जिला अध्यक्ष मुदासिर फारूक जान, राथर मेहराज, अब्दुल राशिद खान, ताहिर बशीर, नाहिदा कमर तिलक, नजीर अहमद, इंजीनियर ताहिर और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। इस दौरान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा करने के साथ ही आगामी कार्यक्रम और गतिविधियों पर भी विचार विमर्श किया गया। संवाद