श्रीनगर। बीरवाह में कुत्ते के काटने से 60 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान बीरवाह निवासी गुलाम रसूल बांडे के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल बीरवाह ले जाया गया। वहां शुरुआती उपचार देने के बाद उसे आगे के इलाज के लिए जेवीसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच, जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आवारा कुत्तों की मौजूदगी वाले इलाकों में सतर्क रहें। प्रशासन ने यह भी सलाह दी है कि छोटे बच्चों को सड़कों पर चलते समय अकेला न छोड़ें और उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ किसी वयस्क का होना सुनिश्चित करें। संवाद