फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उपायुक्त ने किया गमरू का दौरा, काम की गति का लिया जायजा

विज्ञापन
बांदीपोरा में प्रशासनिक बैठक के दौरान उपायुक्त। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
बांदीपोरा। उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने बुधवार को गमरू और आस-पास के इलाकों का दौरा कर जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने गमरू में बन रहे डीडीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया और काम की गति का जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि प्रोजेक्ट पूरा होने वाला है, सिर्फ सैनिटरी और बिजली का काम बाकी है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को बाकी काम में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि सुविधा समय पर पूरी हो सके। बाद में डीसी ने गमरू विजहारा में जल आपूर्ति योजना का दौरा किया और उसके कामकाज की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना पूरी तरह से चालू है और स्थानीय लोगों को बेहतर पीने के पानी की सुविधा दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें