बांदीपोरा में गुरेज मार्ग खुलने के बाद जाते हुए वाहन। संवाद
बांदीपोरा। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बांदीपोरा-गुरेज मार्ग सामान्य यातायात के लिए खोल दिया गया। इससे पहले 23 गाड़ियों को बांदीपोरा से गुरेज की ओर जाने की इजाजत थी। किसी भी भारी मोटर गाड़ी को इजाजत नहीं थी और सिर्फ एंटी-स्किड चेन लगी गाड़ियों को ही आगे बढ़ने की इजाजत थी। सुरक्षा कारणों से दूसरी दिशा से यानी गुरेज से बांदीपोरा की ओर ट्रैफिक पर रोक लगी रही। खास बात यह है कि आने वाले पवित्र महीने रमजान को देखते हुए जरूरी सामान ले जा रही गाड़ियों को भी पार करने की इजाजत दी गई। संवाद