श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कश्मीर के एक्सटेंशन निदेशालय ने मंगलवार को हिल (इंडिया) लिमिटेड के सहयोग से शालिमार कन्वेंशन सेंटर, स्कॉस्ट-कश्मीर में कीटनाशकों के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग तथा एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम) प्रथाओं को बढ़ावा देने पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में किसानों, वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं और कृषि हितधारकों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की। भारत सरकार के रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स मंत्रालय की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। संवाद