बांदीपोरा। चल रहे सुशासन सप्ताह (प्रशासन गांव की ओर) अभियान के हिस्से के रूप में मोटर व्हीकल्स विभाग ने शुक्रवार सुंबल के टैक्सी स्टैंड पर ड्राइवरों और परिवहनकर्ताओं के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया। इस दौरान एआरटीओ बांदीपोरा मोहम्मद मुक्तार सोफी ने चालकों को सड़क सुरक्षा मानदंडों, यात्री सुरक्षा तथा ड्राइविंग के दौरान नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। 13 ड्राइवरों को उनके वाहनों के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। बांदीपोरा-सुंबल मार्ग पर एक अन्य प्रवर्तन अभियान चलाया गया जिसमें 73 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 25 वाहनों का ई-चालान किया गया और 31,000 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई। संवाद