पुलवामा के अवंतिपोरा में पकड़े जुआ खेलने के आरोपी। स्रोत पुलिस
पुलवामा। अवंतिपोरा पुलिस ने रविवार को पदगामपोरा इलाके में जुआ खेलने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। काबू किए गए आरोपी शबीर अहमद शेरगोजरी, जाविद अहमद शक्साज और जाहिद अहमद रेशी निवासी पदगामपोरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दांव पर लगी नकदी और ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। संवाद