अवंतिपोरा। पुलिस ने राजस्व विभागों के सहयोग से अरीपाल और चेरसुओं में जंगली गांजा (भांग) नष्ट करने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया। अरीपाल में यह अभियान सहायक सब इंस्पेक्टर बिलाल अहमद के नेतृत्व में चला। चेरसुओं में यह अभियान पुलिस स्टेशन अवंतिपोरा के एसएचओ इंस्पेक्टर अजीज हामद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पुलिस ने अभियान के तहत अवैध रूप से उगाई गई बड़ी मात्रा में गांजे की पुट्ठियां उखाड़ी गईं और नष्ट कर दी गईं। संवाद