शोपियां। सेना के 44 आरआर बटालियन कैंप पहनू ने वीरवार को शोपियां जिले के पिंजूरा इलाके के रायथपोरा गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को फायदा हुआ। शिविर में गांव और आसपास के इलाकों से लोग मेडिकल सलाह और स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल शोपियां के डॉ. मुश्ताक अहमद शिविर में मौजूद थे और उन्होंने मरीजों की जांच की। मरीजों को फ्री दवाएं भी बांटी गईं। स्थानीय लोगों ने इस पहल की बहुत तारीफ की और सेना व मेडिकल टीम का शुक्रिया अदा किया। संवाद