मुख्यमंत्री उमर से मिले थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ। स्रोत प्रशासन
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को यहां अपने निवास पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के साथ से मुलाकात की। इस अवसर पर जनरल सेठ के साथ चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। यह मुलाकात 30 जून को सेना प्रमुख का पदभार संभालने के बाद एक शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई। मुख्यमंत्री ने जनरल को इस प्रतिष्ठित पद की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी और उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।