फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मंडलायुक्त ने की विकास परियोजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने सोमवार को श्रीनगर मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के तहत चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की व्यापक समीक्षा की। बैठक में श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर, कमिश्नर एसएमसी, वाइस चेयरमैन एसडीए, सीईओ वुल्लर-मनसबाल डेवलपमेंट अथॉरिटी, टाउन प्लानिंग अधिकारी, सीपीओ बांदीपोरा तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। मंडलायुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर परिमपोरा के विकास, शहर के विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक सुविधा केंद्रों के निर्माण, बडगाम में बैरम हिल्स के विकास, मैरिज हॉलों के निर्माण, मनसबाल झील में जारी कार्यों तथा सुम्बल में सार्वजनिक पार्कों की स्थापना सहित प्रमुख परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें