अनंतनाग में पकड़ा गया ड्रग तस्करी का आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : भूपेंद्र कुमार सिंह।
अनंतनाग। पुलिस ने सोमवार को नागदंडी क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान नशा तस्करी के एक आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान इश्तियाक अहमद मलिक निवासी सोम्ब्राना को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 330 ग्राम चरस पाउडर बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद