श्रीनगर के एक होटल में ठहरे एक बुजुर्ग पर्यटक की बुधवार को अचानक बेहोश होने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मौत के कारणों की जांच अभी जारी है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।