बांदीपोरा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) ने बुधवार को एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के उद्यमिता और प्रबंधन विकास कार्यक्रम (ईएमडीपी) विभाग के सहयोग से युवाओं को सशक्त बनाने के लिए पशुपालन आधारित उद्यमिता पर 7 दिवसीय उद्यमिता और कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं में उद्यमिता की भावना को विकसित करना और उन्हें पशुपालन आधारित उद्यमों से संबंधित व्यावहारिक कौशल, वैज्ञानिक ज्ञान और व्यापार की जानकारी से लैस करना है। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न गांवों के प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे हैं। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. तारिक सुलतान ने ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाने में कौशल-आधारित प्रशिक्षण के महत्व को बताया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीकों को अपनाने और कृषि उद्यमिता का समर्थन करने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद