श्रीनगर। जिला प्रशासन ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने वाले अभिनंदन होम सोलिना के विशेष रूप से सक्षम छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त अक्षय लाबरू ने की जबकि प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. सुशील राजदान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीसी ने कक्षा 12वीं और 10वीं के मेधावी छात्रों जिनमें डिस्टिंक्शन प्राप्त करने वाले शामिल थे, को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित किया। संवाद