कुलगाम के परनहाल गुज्जर बस्ती पहुंचे अपनी पार्टी के नेता। संवाद
कुलगाम। अपनी पार्टी के प्रमुख संयोजक और जिला अध्यक्ष अब्दुल मजीद पद्दर ने ब्लॉक फ्लू में परनहाल गुज्जर बस्ती का रविवार को दौरा किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से संवेदनाएं व्यक्त कीं। पद्दर ने दुआ की कि दिवंगत आत्माएं हमेशा शांति प्राप्त करें। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के लिए भी ताकत और धैर्य की दुआ की ताकि वे इस नुकसान को सहन कर सकें। दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इसमें क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति की कमी और बिजली के लगातार अघोषित कटौती के बारे में बताया। पद्दर ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें जल्द हल करवाने में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। संवाद