अनंतनाग। अनंतनाग पुलिस ने विभिन्न एनडीपीएस मामलों में जब्त किए गए 522 किलो से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया और सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बाद की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नष्ट किए गए प्रतिबंधित पदार्थों में चरस, गांजा, पोस्त और अन्य नशीले पदार्थ शामिल थे जिन्हें जिले के अलग-अलग मामलों में जब्त किया गया था। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद