बांदीपोरा। डीसी इंदु कंवल चिब ने सोमवार को डीसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित ''टीबी मुक्त पंचायत अवार्ड समारोह 2025 की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया। समारोह में सीएमओ बांदीपोरा डॉ. भजन कौर, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य हितधारक मौजूद थे। इस अवसर पर जिले की 25 ग्राम पंचायतों को गोल्ड कैटेगरी टीबी मुक्त पंचायत अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन पंचायतों ने वर्ष 2025 के दौरान टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा हासिल किया और उसे बनाए रखा। डीसी ने पुरस्कृत पंचायतों को बधाई देते हुए स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और समुदाय के समर्पित प्रयासों की सराहना की। संवाद