फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: चोरी की 13 भेड़ें बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। सोपोर पुलिस ने चोरी की 13 भेड़ें बरामद की हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी में इस्तेमाल किए वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक 30 अक्तूबर 2026 को चौकी पुटखा की पुलिस को वागुब निवासी फैयाज अहमद लोन की ओर से लिखित शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया था कि 29 अक्तूबर की देर रात अज्ञात लोगों ने उनके बाड़े से भेड़ें चोरी कर ली थीं। शिकायत मिलने के बाद थाना तरजू में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस को एक वाहन में चोरी की भेड़ों को सोपोर की ओर ले जाने की सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से 13 भेड़ें बरामद की गईं। शिकायतकर्ता ने बरामद भेड़ों की पहचान अपनी चोरी हुई भेड़ों के रूप में की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें